फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मदर लैंड पब्लिक स्कूल बैड़ा-मझेड़ा के बच्चों ने झटके 15 गोल्ड मैडल

मदर लैंड पब्लिक स्कूल बैड़ा-मझेड़ा के बच्चों ने झटके 15 गोल्ड मैडल

Sun, 16 Dec 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मदर लैंड पब्लिक स्कूल बैड़ा-मझेड़ा के बच्चों ने झटके 15 गोल्ड मैडल

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पिछले महीने रंगोत्सव सेलेब्रेशन मुंबई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रंग भरो, कार्टून बनाओ और सुलेख प्रतियोगिता में मदर लैंड पब्लिक स्कूल बैड़ा-मझेड़ा के बच्चों ने 17 गोल्ड मैडल, दो आर्ट मेरिट और राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पुरस्कार जीते।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र मेहता को द्रोणाचार्य और कला अध्यापिका भगवती मेहता को कला गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक पूरन चंद्र भट्ट ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और सभी शुुुुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को प्रतियोगी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। कहा कि मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। प्रधानाचार्य मेहता ने कहा कि बच्चों को बेहतर बनाने के लिए टीम भावना से काम करने की बात कही।
विज्ञापन

वहां प्रबंधन समिति के सचिव शिव दत्त जोशी, शिक्षकों में कवींद्र सिंह, राजेंद्र मोहन, भगवती मेहता, मीना मेहता, रेखा गोस्वामी, बसंती मेहता, तारा भट्ट, चंपा मेहरा, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, दीपक सिंह और शंकर दत्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता में एंजल्स अकादमी कपकोट के आंचल तिरूवा को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला। चार बच्चों को आर्ट मेरिट का राष्ट्रीय पुरस्कार, दस को स्वर्ण पदक जबकि दो बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिला। संस्था ने बच्चों को प्रमाण पत्र और विद्यालय के शानदार प्रदर्शन के लिए ट्राफी भेंट की। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता ने बच्चों को मिली इस सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। वहां प्रबंध भरत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया, प्रधानाचार्य बीसी पंत, हेम पेठशाली, कमला गढ़िया, राजेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र गढ़िया, गोविंद सिंह, मुन्नी कपकोटी, निर्मला कोरंगा, तारा कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed