फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   डीएम ने किया 132 केवी जीआर्इएस उपसंस्थान का निरीक्षण

डीएम ने किया 132 केवी जीआर्इएस उपसंस्थान का निरीक्षण

Sat, 02 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया 132 केवी जीआर्इएस उपसंस्थान का निरीक्षण
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शुक्रवार को कफलखेत के पास बन रहे 132 केवी विद्युत उपसंस्थान के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिटकुल के अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसी माह काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने उपसंस्थान के भवनों के कंट्रोल रूम, 132 उपसंस्थान भवन, ट्रांसफार्मर, यार्ड एवं भवनों के अंदर स्थापित विभिन्न विद्युत उपकरणों का भी निरीक्षण किया। 132 केवी उपसंस्थान बनने पर जिले के शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में 132 केवी विद्युत उपसंस्थान नहीं है। इस कारण बरसात एवं हिमपात के दौरान जिले में विद्युत समस्या उत्पन्न होती थी। इस उपसंस्थान का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिले में विद्युत समस्या से निजात मिलेगी। पिटकुल के ईई आरके शर्मा ने बताया कि 132 केवी उपसंस्थान का निर्माण कार्य जून के आखिर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर एई अरविंद सिंह रावत, मनोज जोशी, जेई चंद्र प्रकाश, मुकेश कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed