फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए बच्चे, शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार

संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए बच्चे, शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार

Sat, 19 May 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए बच्चे, शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार
बागेश्वर। शिक्षा व्यवस्था को परखने के लिए डीएम रंजना राजगुरु ने जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाटनीकोट, करुली, चौरा, हाईस्कूल छातीखेत का औचक निरीक्षण किया। कुछ स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रश्नों का सही जवाब न देने पर उन्होंने अध्यापक को कड़ी फटकार लगाई जबकि अच्छे शिक्षण के लिए करुली स्कूल की शिक्षिका को सराहा।
विज्ञापन

भाटनीकोट विद्यालय के निरीक्षण में विद्यालय के एक कक्ष में अव्यवस्थित ढंग से कूड़ा, अनुपयोगी सामग्री रखी मिली। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। हिंदी, अंग्रेजी की कापियों में अशुद्धियां मिलीं। बच्चे प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर शिक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए बच्चों की पढ़ाई में ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 15 दिन में दोबारा विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। यदि बच्चों की पढ़ाई में कोई बदलाव नहीं हुआ तो अध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। डीएम ने करुली के प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर बच्चों ने सभी प्रश्नों के ठीक जवाब दिए। विद्यालय में पेयजल, सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी ठीक मिली। एकल होने के बावजूद अच्छे शिक्षण कार्य के लिए डीएम ने अध्यापिका ज्योत्सना बनकोटी की सराहना की और सीईओ को करुली स्कूल को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र जीर्णशीर्ण हालत में पाया गया। उन्होंने बाल विकास के अधिकारियों को भवन की मरम्मत करने, सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल छातीखेत के निरीक्षण में डीएम ने बच्चों से हिंदी व्याकरण, गणित के प्रश्न पूछे लेकिन एक भी बच्चा संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। डीएम ने अध्यापिकाओं को कड़े निर्देश देते हुए रुचि के साथ पढ़ाने को कहा। प्राइमरी स्कूल चौंरा के बच्चे भी हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के संतोषजक जवाब नहीं मिला। डीएम ने शिक्षिका को फटकार लगाई। विद्यालय का कक्ष भी जीर्णशीर्ण पाया गया। इस पर सीईओ को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सीईओ से नोटिस भेजने को कहा। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ को भी फौरी नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए ब्लॉकों में स्थापित स्कूलों का निरीक्षण करने के साथ आख्या उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक इंद्रेश कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन


शिक्षकों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
अच्छे शिक्षण के लिए करुली स्कूल की शिक्षिका को सराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed