{"_id":"59ee24384f1c1b6a678b741a","slug":"91508779064-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रयोदशी और पूर्णिमा के मेलों की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रयोदशी और पूर्णिमा के मेलों की तैयारी शुरू
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। एक से चार नवंबर तक भनार में त्रयोदशी और शिखर के मंदिर में पूर्णिमा पर लगने वाले मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देव भूमि आस्था समिति ने जिला सूचना अधिकारी को पत्र भेजकर भनार मेले में सांस्कृतिक टीमें भेजने की मांग की है।
देवभूमि आस्था समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा ने बताया कि भनार गांव स्थित श्री श्री 1008 बंज्यैण देवता के मंदिर में त्रयोदशी का मेला एक नवंबर से शुरू होगा। दो नवंबर को पूजा-अर्चना होगी। उसी दिन दोपहर को सनगाड़ गांव से श्री श्री 1008 नौलिंग देवता के डंगरिये ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचेंगे।
रात्रि जागरण के बाद दूसरे दिन श्रद्धालु शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण मंदिर में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचेंगे। वहां दिनभर मेला और रात्रि जागरण होगा। चार नवंबर को मेलों का भंडारे के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
बताया कि पूर्व सीएम और नैनीताल के एमपी भगत सिंह कोश्यारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल और पूर्व भौर्याल को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। उन्होंने लोगों से मेलों को भव्य और आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है।