फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   9 Nomination in Bageshwar

बागेश्वर, कपकोट में बसपा, निर्दलीय समेत 9 नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
9 Nomination in Bageshwar
बागेश्वर आरओ कार्यालय में नामांकन कराते निर्दलीय भैरवनाथ टम्टा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में नामांकन के अंतिम दिन बसपा समेत तीन लोगों ने नामांकन किए। कपकोट में 6 लोगों ने नामांकन किए।
विज्ञापन

बागेश्वर में बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश टम्टा, कांग्रेस के बागी भैरव नाथ टम्टा और जय महाभारत पार्टी के प्रकाश चंद्र ने नामांकन कराया। कपकोट सीट से समाजवादी पार्टी के हरि राम शास्त्री, बसपा के चंदन ऐठानी, निर्दलीय हरगोविंद जोशी, राइट द हकौली पार्टी के गोविंद लाल, राजेंद्र सिंह गढ़िया और शेर सिंह ने नामांकन कराया। जिले की दोनों सीटों पर 10-10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। प्रत्याशियों की असल तस्वीर नाम वापसी की तिथि गुजरने के बाद सामने आएगी।
इनसेट
भैरव नाथ के पास है 75 हजार की नकदी
बागेश्वर। कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी भैरव नाथ टम्टा ने निर्वाचन कार्यालय को दी जानकारी में बताया है कि उनके पास 75 हजार रुपये की नकदी है। पत्नी के पास 15 हजार रुपये की नकदी है। स्टेट बैंक में 5 हजार, पंजाब नेशनल बैंक में 182939 रुपये, केनरा बैंक में 96753 रुपये जमा हैं। 1.5 लाख सावधि खाते में जमा हैं। दो लाख का स्वयं और 4 लाख का पत्नी का बीमा है। पत्नी के पास 10 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण हैं। 3 नाल 8 मुट्ठी जमीन है। उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी के पास 20 हजार रुपये की नकदी
बागेश्वर। बागेश्वर सीट से बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश टम्टा के पास 20 हजार रुपये की नकदी है। उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये की नकदी है। टम्टा के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 1081 रुपये की जमा हैं। पत्नी के पास 1.80 लाख कीमत के तीन तोला सोने के जेवर हैं। टम्टा पर कोई आपराधिक वाद दायर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाशचंद्र के पास 50 हजार की नकदी
बागेश्वर। जय महाभारत पार्टी के प्रकाश चंद्र के पास 50 हजार, पत्नी के पास 20 हजार की नकद है। उनके बैंक खाते में मात्र 325 रुपये हैं। उन पर कोई आपराधिक वाद दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed