फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   817 cases are pending.

बागेश्वर की अदालतों में 817 मामले लंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
817 cases are pending.
बागेश्वर। बागेश्वर के विभिन्न न्यायालयों में 817 मामले विचाराधीन हैं। इनमें 642
विज्ञापन

क्रिमिनल और 175 सिविल वाद शामिल हैं।
न्यायालयों से मिली जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायालय बागेश्वर में 13 सिविल और 90 क्रिमिनल वाद विचाराधीन हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में 18 सिविल, आठ क्रिमिनल वाद विचाराधीन हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर की अदालत में 242 क्रिमिनल वाद विचाराधीन हैं।
सिविल जज जूनियर डिवीजन बागेश्वर की अदालत में 21 सिविल और 174 क्रिमिनल वाद विचाराधीन हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन बागेश्वर की अदालत में 119 सिविल वाद विचाराधीन हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ की अदालत में चार सिविल और 128 क्रिमिनल वाद विचाराधीन हैं। ये आंकड़े 17 मई 2022 तक के हैं।
विज्ञापन

न्यायालयों में विचाराधीन वादों के निपटारे के लिए लगातार सुनवाई की जाती है। सुलह-समझौते के आधार पर निपटने वाले मामलों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतों में सुलह समझौते के आधार पर सैकड़ों वादों का निपटारा किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed