फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्ज हुई पानी सड़क बिजली से संबंधित 43 शिकायतें

बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्ज हुई पानी सड़क बिजली से संबंधित 43 शिकायतें

Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्ज हुई पानी सड़क बिजली से संबंधित 43 शिकायतें
बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के दूरस्थ लाथी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। शिविर में पानी, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, स्वजल आदि से संबंधित 43 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाथी में आयोजित शिविर में विधायक ने लाथी-भनार सड़क का सर्वे का कार्य जल्द करने, सहकारी बैंक, चिकित्सालय खोलने, शिक्षकों की कमी दूर करने, गैस की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोनिवि पीएमजीएसवाई के अभियंताओं से निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण समय से करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने शिकायतों का समय से निस्तारण करने को कहा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग ने 17 आवेदन पत्र बांटे गए। स्वास्थ्य विभाग ने 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 13 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए। पंचायतीराज विभाग ने 147 परिवार रजिस्टर की नकल, चार जन्म, एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। शिविर में ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर लाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, परियोजना प्रबंधक स्वजल शिल्पी पंत, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, एई पेयजल नीरज तिवारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी उमेश कुमार सागर, ग्राम प्रधान लाथी जोगा सिंह सहित भनार, माजखेत, चुचेर, नामतीचेटाबगड़, खेती, पनौली, किस्मेला के ग्राम प्रधान आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed