{"_id":"59e639484f1c1b68678b65ff","slug":"81508260168-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश प्राप्त एडीओ ऐठानी नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश प्राप्त एडीओ ऐठानी नहीं रहे
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के ऐठाण वार्ड निवासी अवकाश प्राप्त सहायक विकास अधिकारी पान सिंह ऐठानी का सोमवार देर रात 2.30 बजे असामयिक निधन हो गया। वह हरज्यू मंदिर ऐठाण के पूजा कमेटी के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर जूहा भराड़ी के निर्माण में अपनी भूमि दान में दी थी।
उन्होंने अपने मकान में अनेक गरीबों को निशुल्क शरण भी दे रखी है। ऐठानी अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। मंगलवार सुबह सरयू और खीरगंगा के संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायकों में ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी और अवकाश प्राप्त शिक्षक दयाल कुमल्टा आदि ने गहरा शोक और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।