फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   790 Cadets Gives Exam

790 एनसीसी कैडेटों ने दी ए प्रमाण पत्र परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
790 Cadets Gives Exam
बागेश्वर में एनसीसी ए प्रमाणपत्र की परीक्षा देते कैडेट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के आठ परीक्षा केंद्रों में 81 यूके बटालियन ने एनसीसी की ए प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में दोनों जिलों के 790 कैडेटों ने भागीदारी की। पहले दिन लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई। रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्रों में प्रमाण पत्र परीक्षा शांतिपूूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

एनसीसी 81 यूके बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती ने बताया कि जिले में महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, राइंका बनलेख, राइंका बाजीरौट, राइंका कपकोट, राइंका गरुड़, राइंका काफलीगैर और पिथौरागढ़ के राइंका बेड़ीनाग, राइंका भूलीगांव में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ए प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए 876 कैडेट पंजीकृत थे। जिनमें 86 कैडेट अनुपस्थित रहे। शनिवार को संपन्न हुई परीक्षा में कमान अधिकारी, एडम ऑफिसर कर्नल रविंद्र भंडारी, सूबेदार मेजन विक्रम सिंह श्रेष्ठ, सूबेदार रविन थापा, नायब सूबेदार लछम राम, थर्ड ऑफिसर मनोज कांडपाल, एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी आदि ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कमान अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन लिखित और दूसरे दिन प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई है। आगामी 26 व 27 फरवरी को महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर में बी प्रमाण पत्र और 12 व 13 मार्च को सी प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed