{"_id":"5c5dc2fdbdec22739d537cf4","slug":"71549648637-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख व क्षेत्र पंचायत निधि बहाल करने को सदस्य लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख व क्षेत्र पंचायत निधि बहाल करने को सदस्य लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख व सदस्यों को मिलने वाली निधि को बहाल किए जाने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यगण लामबंद हो गए हैं। सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र पंचायत, ब्लाक प्रमुख निधि बंद होने के बाद सरकार ने 14 वां वित्त भी बंद कर दिया है। इससे गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है।
बताया कि वर्ष 2015-16 तक ब्लाक प्रमुख को 25 लाख तथा सदस्यों को 62 हजार की निधि मिलती थी। उसके बाद सरकार ने निधि आवंटन बंद कर दिया। सरकारों का क्षेत्र पंचायत के प्रति उदासीन रवैया यहीं खत्म नहीं हुआ। दो साल पूर्व क्षेत्र पंचायत को मिलने वाला राज्य वित्त भी बंद कर दिया गया। सरकार से मिलने वाली तमाम निधि बंद कर दिए जाने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य अब लामबंद हो रहे हैं। सदस्यों ने बताया कि एक सदस्य के पास लगभग चार गांवों का प्रतिनिधि होता है।
इसके बाद भी सदस्यों के पास कोई निधि नहीं है। गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है। राज्य वित्त से मिलने वाली राशि से ही ब्लाक के माध्यम से साल में एक-दो काम हो पाते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला, मोहन सिंह, कमल टम्टा, भगवती टंगड़िया, नीमा धपोला सहित अन्य ने प्रमुख व क्षेत्र पंचायत निधि बहाल करने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में जल्द ही आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट......
बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख व सदस्यों की निधि खत्म करने के बाद 14वां वित्त भी समाप्त कर दिया है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे बहाल किए जाने की आवश्यकता है। - गोपा धपोला, ब्लाक प्रमुख