फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   काशी विश्वनाथ की मुक्ति को बागनाथ का किया सामूहिक जलाभिषेक

काशी विश्वनाथ की मुक्ति को बागनाथ का किया सामूहिक जलाभिषेक

Mon, 13 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ की मुक्ति को बागनाथ का किया सामूहिक जलाभिषेक

विज्ञापन
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए भगवान बागनाथ का सामूहिक रूप से जलाभिषेक किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलशयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने भगवान बागनाथ से काशी विश्वनाथ भगवान को शीघ्र मुक्त करने की प्रार्थना की।

सोमवार सुबह कार्यकर्ता प्रक्टेश्वर मंदिर में जमा हुए। वहां से वह काशी विश्वनाथ के जयकारा करते हुए बागनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। महिलाओं ने तांबे के कलशों में सरयू का पावन जल भरकर भव्य कलशयात्रा निकाली। उन्होंने भगवान बागनाथ का सामूहिक रूप से जलाभिषेेक किया। कार्यकर्ताओं ने काशी विश्वनाथ भगवान का मंदिर करोड़ों हिंदुओं का केंद्र है। मंदिर में ताला लगने से लोग वहां अपने आराध्य की पूजा नहीं कर पा रहे हैं। मुक्ति के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान में काशी विश्वनाथ के साथ अयोध्या में श्री राम और मथुरा के मंदिर को भी शामिल किया जाएगा। लोगों से इस अभियान में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री कृष्णा पांडे, जितेंद्र रावत, सुरेश गढ़िया, दीपक कठायत, भानु तिवारी, संतोष कुमार, पुष्पा चौबे, कमला भैसोड़ा, हंसी नेगी, गीता पांडे, नीमा नगरकोटी, दीपा तिवारी, गीता मेहता, रमा चौबे, प्रमा कांडपाल, जानकी पांडे, नानी साह, हेमा परिहार, रुचि वर्मा, नंदी साह, गंगा साह, पार्वती अधिकारी, लक्ष्मी कांडपाल आदि शमिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed