{"_id":"5b143a894f1c1ba46e8b6219","slug":"71528052361-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवता में कमी मिलने पर रोका जाएगा ठेकेदार का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवता में कमी मिलने पर रोका जाएगा ठेकेदार का भुगतान
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। चीराबगढ़-पोथिंग मोटर मार्ग में हो रहे गुणवत्ताविहीन डामरीकरण की शिकायत के बाद आखिरकार विभाग की आंखें खुल ही गई हैं। विभाग ने ठेकेदार को नमी वाले स्थान पर डामरीकरण न करने की हिदायत देते हुए गुणवत्ता में कमी मिलने पर भुगतान रोकने की चेतावनी दी है।
चीराबगढ़ से पोथिंग के लिए डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। बारिश में किया जा रहा डामरीकरण गुणवत्ताविहीन और तीन दिन में ही उखड़ने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए थे। ग्रामीणों ने गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसको देखते हुए पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ने निरीक्षण किया। मानकों में कमी पाए जाने पर सहायक अभियंता ने ठेकेदार को अधिक नमी वाले स्थानों पर डामरीकरण नहीं करने और गुणवत्ताविहीन स्थलों का चयन कर फिर से डामरीकरण करने को कहा है। सहायक अभियंता का कहना है कि नमी वाले स्थानों पर बिटूमिन की पकड़ सतह पर सही ढंग से नहीं बन पा रही है।