{"_id":"5a847d874f1c1bf07b8b74db","slug":"71518632327-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन पार्क को सुधार दो मैडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन पार्क को सुधार दो मैडम
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वर्षों से उपेक्षित पड़े चिल्ड्रन पार्क के सुधार की मांग को लेकर नागरिक मंच ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। मंच के पदाधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण के लिए स्थल चयन की भी मांग उठाई।
नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे और सचिव आलोक साह गंगोला ने कहा कि बेड़ीमाधव मंदिर के पास स्थापित चिल्ड्रन पार्क उपेक्षित छोड़ा गया है। उन्होंने इस स्थान पर पार्किंग स्थल का निर्माण करने के बजाय पार्क के रूप में ही विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में बच्चों के लिए खेलने का कोई स्थान नहीं है। पार्क का विस्तार होने से बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने नदी तट पर किसी तरह का निर्माण कार्य न करने की मांग की ताकि धार्मिक नदी का प्रवाह प्रभावित न हो। मंच के पदाधिकारियों ने नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग भी उठाई। इसके अलावा अग्निकुंड के पास खाली स्थान पर प्लेटफार्म का निर्माण कर कूड़ेदान स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि खाली स्थल पर अतिक्रमणकारियों की नजर है जबकि कई स्थानों पर कूड़ेदान रखने तक के लिए स्थान नहीं बचा है। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने मांगों के संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई की बात कही।