{"_id":"5a3d38904f1c1bf4688c2cba","slug":"71513961616-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन सरपंचों ने प्रदेश कार्यकारिणी का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन सरपंचों ने प्रदेश कार्यकारिणी का विरोध किया
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के वन पंचायत सरपंच संगठन की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर सवाल उठाए गए। जिला संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि बिना जिलों को जानकारी दिए ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसका विरोध किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष पूरन सिंह रावल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि कुछ लोगों द्वारा वन पंचायत सरपंच संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है जबकि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जिलों के सहयोग से किया जाना था।
इस बारे में जिला स्तर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। बैठक में वन पंचायत सरपंचों ने वन विभाग की ओर से दी गई धनराशि को शीघ्र सरपंचों के खातों में डालने की मांग उठाई। फायर वाचर का चयन ग्राम सभा के लोगों के माध्यम से करने और न्यूनतम मानदेय 10 हजार रुपये और पांच लाख रुपये का बीमा करने की मांग की गई।
विज्ञापन
महासचिव नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि विभिन्न मामलों पर चर्चा करने को लेकर 25 दिसंबर को राधाकृष्ण मंदिर में बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अन्य जिलों के वन पंचायत सरपंच भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जिले के सभी वन पंचायत सरपंचों से उपस्थित होने का आह्वान किया है।
बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह, हरेंद्र सिंह, दलीप राम, कमला देवी, अंबा दत्त जोशी आदि वन सरपंच उपस्थित थे।