{"_id":"5a394b424f1c1bbd208b78b8","slug":"71513704258-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बाल विज्ञान के लिए नौ का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान के लिए नौ का चयन
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नौ विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। इनमें से पांच बाल वैज्ञानिक कनिष्ठ वर्ग में जबकि चार वरिष्ठ वर्ग के लिए चयनित हुए हैं।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस के कनिष्ठ वर्ग के ऊर्जा उप विषय में राइंका मंडलसेरा की दीक्षा राठौर और विवेकानंद इंटर कॉलेज की मानसी मेहरा, खाद्य एवं कृषि में विवेकानंद इंटर कॉलेज की प्रीति कनवाल, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी के योगेश कुमार, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण में राइंका डोबा चौहना के राहुल सिंह विजेता रहे। वरिष्ठ वर्ग के ऊर्जा उप विषय में विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के करन जोशी, सुभाष आर्या, आपदा प्रबंधन में राइंका अमस्यारी की शालू भट्ट और खाद्य एवं कृषि में राउमावि गडेरा की बॉबी आर्या विजयी रहे। यह सभी प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे। मोहन धामी, चेतना कोरंगा, अतुन लोहनी, रश्मि डंगवाल, नर सिंह मौर्य, प्रेम प्रकाश उपाध्याय निर्णायक रहे। जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले इन सभी बाल वैज्ञानिकों को डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रधानाचार्य राउमावि पगना के बीएस कोरंगा ने पुरस्कृत किया।