{"_id":"5a3558884f1c1b68678c238a","slug":"71513445512-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो हॉल के निर्माण में गुणवता का ध्यान रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो हॉल के निर्माण में गुणवता का ध्यान रखने के निर्देश
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने निर्माणाधीन ताइक्वांडो हॉल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी और ठेकेदार को निर्देश देते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन हॉल में विद्युत फिटिंग कराने के निर्देश दिए। खेल अधिकारी को समय-समय पर निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग करने को कहा। खेल विभाग के पास नाली में पड़े कूड़े को देखकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान करने के निर्देश दिए।
खेल अधिकारी को स्टेडियम निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को हॉल में विद्युत फिटिंग और फर्श की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू बिष्ट और खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया मौजूद थे।