{"_id":"59cd2cc44f1c1b6f548b4e26","slug":"71506618564-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में एबीवीपी के कृष्णा की ‘जय-जय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में एबीवीपी के कृष्णा की ‘जय-जय’
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के लिए बृहस्पतिवार को पड़े मतों की गणना में छात्रा उपाध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी रहे। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए बराबर मत पड़ने से परिणाम के लिए लाटरी पद्धति अपनानी पड़ी। छात्रसंघ के लिए कृष्णा शाही अध्यक्ष, हेमंत सिंह सचिव और रेखा कपकोटी कोषाध्यक्ष चुने गए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।
महाविद्यालय सभागार में बृहस्पतिवार हुई मतगणना में छात्रसंघ के लिए एबीवीपी से कृष्णा शाही अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 125 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के ललित कुमार को 89 मत मिले। छात्र उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गोविंद कपकोटी का चयन निर्विरोध रूप से हुआ। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की गीता कोरंगा और एबीवीपी की यमुना आर्या को बराबर-बराबर 106-106 मत मिले।
बाद में लाटरी निकालने पर गीता कोरंगा को विजयी घोषित किया गया। इस पद पर दो मत अवैध पाए गए। सचिव पद पर एबीवीपी के हेमंत सिंह विजयी रहे। उन्हें 115 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई की रिया ऐठानी को 97 मत मिले। सह सचिव पद के लिए एबीवीपी से आनंद सिंह विजयी रहे उन्हें 139 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के मयंक प्रसाद तिरूवा को 70 मत मिले। इस पद पर छह मत अवैैध मिले।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की रेखा कपकोटी चुनी गई। उन्हें 127 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई की पूजा को 82 मत मिले। इस पद पर चार मत अवैध पाए गए, जबकि एक मत नोटा में भी पड़ा था। विवि प्रतिनिधि के लिए किरन उपाध्याय निर्विरोध रूप से चुनी गई। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीता साह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. केके पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ममता सुयाल, डॉ. पवन कुुमार झा, जुगल किशोर जोशी समेत अन्य प्राध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा। वहां एसडीएम रवींद्र बिष्ट, थानाध्यक्ष एसपीएस रायपा और एलआईयू इंस्पेक्टर मोहन लाल आदि थे।