{"_id":"597e0e274f1c1bb8028b469e","slug":"71501433383-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान संगोष्ठी में प्रीति ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान संगोष्ठी में प्रीति ने बाजी मारी
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बागेश्वर विकासखंड के 18 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. नंदन सिंह कालाकोटी ने शिरकत की।
विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘स्वच्छ भारत अभियान’ रखा गया था। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने विचार प्रस्तुत किए। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति कनवाल को पहला स्थान मिला। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेटी के छात्र सुंदर सिंह को दूसरा जबकि इंटर कॉलेज डोबा के छात्र राहुल टंगड़िया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्रा अब जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। संचालन प्रकाश जोशी ने किया।