फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विकास के दम पर दोबारा सता पर काबिज होगी मोदी सरकार

विकास के दम पर दोबारा सता पर काबिज होगी मोदी सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
विकास के दम पर दोबारा सता पर काबिज होगी मोदी सरकार
बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा है कि विकास कार्यों के दम पर नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा सत्ता में काबिज होगी। बागेश्वर में लोकसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के गौरव, सम्मान, विकास के लिए दोबारा मोदी सरकार जरूरी है। केंद्र व राज्य सरकार ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन


विकास की गति बरकरार रखने के लिए जनता दोबारा मोदी सरकार को लाना चाहती है लेकिन विपक्षी दल महागठबंधन के जरिए रुकावट पैदा कर रहे हैं। सम्मेलन में प्रो. एसएस पथनी, जगत सिंह बिष्ट, डॉ. नवीन भट्ट, जगत सिंह बिष्ट, प्रो. केडी कांडपाल, कैलाश अंडोला, भगवत सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्य, तारा सिंह रावत, रणजीत सिंह भंडारी, अंबाराम आर्य, सोबन सिंह पिमोली, बहादुर सिंह परिहार, सुरेश कांडपाल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी ने की।
विज्ञापन


पीएम मोदी का विरोध करने रुद्रपुर जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
बागेश्वर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 फरवरी को रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने बागेश्वर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर जाएंगे। कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हाल ही में सहारनपुर व हरिद्वार जिलों में जहरीली शराब के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं। यूपी व उत्तराखंड की भाजपा सरकारें इसके लिए जिम्मेदार हैं। किसानों की कर्जमाफी, राफेल विमान घोटाला, बेरोजगारों को रोजगार, महंगाई सहित अन्य समस्याओं के निदान के लिए पीएम से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रुद्रपुर पहुंचने की अपील की है।


वहां जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रमुख गोपा धपोला, यूकां जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, विनोद पाठक, कुंदन गिरि, सज्जन लाल टम्टा, गोविंद कठायत, गीता रावल, किशन कठायत, देवेंद्र परिहार, बहादुर बिष्ट, ललित बिष्ट, रंजीत दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed