{"_id":"5aeca11c4f1c1bb56a8b7b95","slug":"61525457180-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमांऊ आयुक्त ने कहा पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमांऊ आयुक्त ने कहा पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखे प्रशासन
Updated Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस, मंगलवार को तहसील दिवस पर लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि तहसील दिवस पर मोबाइल टीम गठित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पेयजल, विद्युत व्यवस्था सुचारु ढंग से चलाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कार्य योजना तैयार करने को कहा। नये भर्ती राजस्व उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण पुलिस विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कराने को कहा। बैठक में डीएम रंजना राजगुरु, एसपी रामचंद्र राजगुरु आदि अधिकारी मौजूद रहे।