{"_id":"596b9faf4f1c1b167c8b4663","slug":"61500225455-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर-घर जाकर किया बाहरी लोगों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घर-घर जाकर किया बाहरी लोगों का सत्यापन
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में हो रही चोरी समेत अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर कई किरायेदारों का सत्यापन किया।
बता दें कि बागेश्वर नगर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोरियों में बाहरी लोगों की संलिप्तता होने की आशंका रहती है। कई बार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने के बावजूद नाम-पता मालूम नहीं होने से आरोपी पकड़ में नहीं आते हैं। काम की तलाश में शहर और गांवों में जाने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने एक बार फिर कमर कस ली है। इसी के तहत शनिवार को नगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाहरी लोगों का सत्यापन किया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर बाहरी लोगों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है।