फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   61 complaints came, 21 disposed of

61 शिकायतें आईं, 21 का निस्तारण किया 

Tue, 25 Jul 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 25 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
61 complaints came, 21 disposed of
तहसील दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती डीएम रंजना। - फोटो : amar ujala

डीएम रंजना की अध्यक्षता में मंगलवार को काफलीगैर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शिविर में प्राप्त 61 शिकायतों में से 21 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य से संबंधित ही रहीं डीएम ने जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामसभा की बैठक में ग्रामीणों को देने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और मनरेगा मजदूरों से खातों को आधार से लिंक कराने को कहा। शिविर में कृषि, पशुपालन, उद्यान, वन विभाग, उद्योग आदि विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से विधवा पेंशन के 10 फार्म भरवाए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 50 परिवार रजिस्टर की नकल, 13 आधार सिडिंग और 25 बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किए। बौड़ी के ग्राम प्रधान की ओर से क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग पर डीएम ने एसडीएम को टीम गठित कर छापामार अभियान चलाने के निर्देश दिए।


शिविर में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम एसएस राणा, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, सीईओ हरीश चंद्र रावत, बीपी मौर्या, डीएसपी एमसी जोशी, ईई विद्युत भास्कर पांडेय, तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed