{"_id":"58a49cb74f1c1bd357d83e87","slug":"61-18-percent-of-the-total-vote-in-bageshwar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर जिले में कुल 61.18 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर जिले में कुल 61.18 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सैनिक कल्याण बोर्ड में बने बूथ में कतार में खड़ी महिला मतदाता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर और कपकोट विधानसभाओं में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिले की दोनों विधानसभाओं में कुल मत प्रतिशत 61.18 प्रतिशत रहा। इसी के साथ 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। जिले की नजदीक के मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां वापस आनी शुरू हो गई हैं। सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की देखरेख में इन ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है।
बागेश्वर और कपकोट विधानसभा के 349 बूथों में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बागेश्वर के सात और कपकोट के एक बूथ में ईवीएम में खराबी आने के कारण उनको बदला गया। दोनों विधानसभाओं में चुनाव आयोग की ओर से मतदान संपन्न कराने के लिए 1400 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। अधिकांश बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। नगर क्षेत्र के बूथों में दिन भर कतार रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों में कम मतदाता होने के कारण लोगों को कतार में खड़ा नहीं होना पड़ा। कन्यालीकोट, कर्मी और मैगडीस्टेट बूथों में मतदाताओं के कतार में खड़े होने से पांच बजे के बाद भी मतदान जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कपकोट विधानसभा का मत प्रतिशत 62.55 और बागेश्वर विधानसभा का मत प्रतिशत 60.01 प्रतिशत रहा। जिले का मतदान प्रतिशत 61.18 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
बागेश्वर विधानसभा का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बूथ का प्रतिशत सर्वाधिक 76.72 प्रतिशत रहा। जबकि तरमोली बूथ में सबसे कम 38.72 प्रतिशत मतदान हुआ। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आरे के बूथ में सर्वाधिक 81.28 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय किलपारा के बूथ में सबसे कम 48.60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद नजदीकी पोलिंग पार्टियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। सबसे पहले अमतौड़ा की पोलिंग पार्टी बागेश्वर महाविद्यालय पहुंची। सामान्य प्रेक्षक एमएस जया, जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल और एसपी सुखवीर सिंह की देखरेख में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है।
विज्ञापन