फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   60 Member of Northern Railway Returned from Pindari

उत्तर रेलवे का का 60 सदस्यीय दल पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग कर लौटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
60 Member of Northern Railway Returned from Pindari
पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग से लौटा उत्तर रेलवे के ट्रैकरों का दल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तर रेलवे का 60 सदस्यीय ट्रैकरों का दल पिंडारी ग्लेशियर की सफल यात्रा कर लौट आया है। दल में कई प्रदेशों के ट्रैकर शामिल थे। सबसे कम 13 वर्ष के ट्रैकर राजस्थान के अलवर निवासी जतिन और सबसे उम्रदराज 59 वर्ष के ट्रैकर उदय सिंह रतलाम के थे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग एकेडमी (एनआरटीएमए) का दल टीम लीडर पर्वतारोही हरीश जोशी, अमरजीत, सुनील कुमार के नेतृत्व में 27 मई को पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था। दल बुधवार को पिंडारी से लौट आया है। दल में तीन लोगों को छोड़कर सभी सदस्य पहली बार पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए थे। छठी बार पिंडारी ट्रैक पर गए टीम लीडर हरीश जोशी ने बताया कि दल हम सब भारतवासी एक की थीम पर ट्रैकिंग पर गया था।
विज्ञापन

रूट की खस्ता हालत से दो-चार हुए ट्रैकर
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर के दीदार के लिए हर साल हजारों ट्रैकर देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचते हैं लेकिन ट्रैकिंग रूट की देखरेख की जिम्मेदारी संभालने वाला कपकोट का लोनिवि डिवीजन ट्रैकिंग रूट को दुरुस्त नहीं रख पा रहा है। पिंडारी की ट्रैकिंग से लौटे उत्तर रेलवे के ट्रैकरों ने बताया कि फुरकिया और द्वाली के बीच ट्रैकिंग रूट काफी खस्ता हालत में है। कहीं पर भी ट्रैकिंग रूट को दुरुस्त रखने के लिए लोनिवि की गैंग नहीं दिखाई दी। बताया कि फुरकिया और द्वाली के बीच ट्रैकिंग दल में शामिल एक बालिका खाई में गिरते-गिरते बची। उसे साथी ट्रैकरों ने पकड़ लिया। ट्रैकरों का कहना था कि ट्रैकिंग रूट की दशा सुधारी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ही पिंडारी ट्रैकिंग रूट की देखरेख के लिए एई, जेई और पांच गैंग मजदूरों को भेजा गया है। गैंग ट्रैकिंग रूट पर नियमित रूप से तैनात नहीं रहती है। जब रास्ता खराब होने की जानकारी मिलती है, तो मजदूर भेजकर रास्ता ठीक कराया जाता है। फुरकिया और द्वाली के बीच रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा।
एसके पांडेय ईई लोनिवि कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed