फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   59 Inter College Dont Have Principal

Bageshwar News: बगैर प्रधानाचार्य संचालित हो रहे जिले के 59 इंटर कॉलेज

Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
59 Inter College Dont Have Principal
प्रभारी के भरोसे इंटर कॉलेजों की कमान, केवल दो में है स्थायी प्रिंसिपल
विज्ञापन


बागेश्वर। जिले के 61 राजकीय इंटर कॉलेजों में से महज दो में स्थायी प्रधानाचार्य हैं। 59 स्कूल लंबे समय से प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहे हैं। प्रधानाचार्यों के नहीं होने से शिक्षण के साथ-साथ कार्यालय के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं इसके बाद भी सरकार नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
जिले के इंटर कॉलेजों में स्थाई प्रधानाचार्य नहीं होने से स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को ही प्रधानाचार्य का प्रभार संभालना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य का प्रभार होने के चलते अध्यापक विद्यार्थियोें को समय नहीं दे पा रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थाई प्रधानाचार्य नहीं होने से स्कूलों में कार्यालय से संबधी कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। जिले के तीन ब्लॉकों में से केवल बागेश्वर ब्लॉक के जीआईसी मंडलसेरा और जीआईसी में स्थाई प्रधानाचार्य हैं। कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के एक भी विद्यालय में स्थाई प्रधानाचार्य नहीं है। विभाग समय-समय पर स्थायी प्रधानाचार्य नियुक्त करने का दावा तो कर रहा है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। लोग अपने बच्चों को मजबूरन प्राइवेट स्कूलों में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
प्रधानाचार्यों की भर्ती शासन स्तर पर लंबित है। जिले से रिक्त पदों की सूचना शासन को भेजी गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में स्थाई प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। -गजेंद्र सौन, सीईओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed