फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   59 cases of corona, people are not alert even in hospital

कोरोना के 59 मामले, अस्पताल में भी सजगता नहीं बरत रहे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
59 cases of corona, people are not alert even in hospital
बागेश्वर जिला अस्पताल में उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
सोशल डिस्टेंस की उड़ रही धज्जी यह हाल तब है, जब मास्क न पहनने 2485, सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 250 लोगों के खिलाफ हो चुकी कार्रवाई
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के 59 मामले सामने आने के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अफसोस की बात यह है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में भी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह हाल तब हैं, जब जिले में फेस कवर, मास्क न पहनने पर 2485 लोगों का चालन किया जा चुका है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर 250 लोगों और सार्वजनिक स्थान पर नियमों का पालन न करने पर 60 लोगों का चालान किया जा चुका है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जिला अस्पताल में रोगियों की भीड़ सोशल डिस्टेंस के नियमों को तोड़ रही है। मौसमी बीमारी के कारण रोजाना अस्पताल में दूर-दराज से लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। रोगियों की भीड़ से अस्पताल के भीतर कहीं पर भी दो गज दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। चिकित्सक कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी, दवा कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जमा हो रही है। कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करते हुए लोग सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि अस्पताल में इलाज के लिए कई रोगी बाहरी प्रदेशों से भी आ रहे है। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में अस्पताल प्रशासन की भी नाकामी नजर आ रही है।
विज्ञापन
---::: लोग मानने को तैयार नहीं ::: जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल आने वाले रोगियों को कई बार सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए कहा जाता है, लेकिन लोग मानने को तैयार ही नहीं हैं। पीआरडी जवान बार-बार लोगों को दो गज दूरी का पालन करने के लिए कहते रहते हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed