फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   588 illlegal construction to be destroyed 

588 अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर

Tue, 12 Feb 2019 10:51 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 12 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
588 illlegal construction to be destroyed 
प्रतीकात्मक

जिला प्रशासन ने बागेश्वर में अतिक्रमणकारियों की जो सूची हाईकोर्ट को सौंपी है। यदि हाईकोर्ट ने उन्हें तोड़ने का आदेश दे दिया तो तो अकेले बागेश्वर एसडीएम सर्किल में 588 अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलना तय है।        

विज्ञापन


हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए अदालत ने जिला प्रशासन से अतिक्रमणकारियों की सूची तलब की है। बागेश्वर जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों से अतिक्रमणकारियों की सूची मंगाकर हाईकोर्ट को सौंप दी है। काफलीगैर, दुग नाकुरी व बागेश्वर तहसील को मिलाकर बागेश्वर एसडीएम सर्किल में 588 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इनकी सूची भी हाईकोर्ट को भेजी जा चुकी है। 
विज्ञापन


कपकोट व गरुड़, कांडा तहसीलों की सूची में भी 500 से अधिक अतिक्रमणकारियों की सूची बताई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक बागेश्वर जिले में एक हजार से भी अधिक अतिक्रमणकारी चिह्नित हैं। प्रशासन की सूची के आधार पर यदि जल्द आदेश आया तो बागेश्वर में अतिक्रमणकारियों के निर्माण पर बुल्डोजर चलना तय है। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलवार अतिक्रमणकारी 

  • तहसील बागेश्वर- 350 
  • तहसील दुग नाकुरी- 120 
  • तहसील काफलीगैर- 118 


बड़े अतिक्रमणकारियों के नाम भी शामिल 
बागेश्वर। तीन तहसीलों में अतिक्रमणकारियों की जो सूची हाईकोर्ट को भेजी गई है उसमें शहर के बड़े अतिक्रमणकारी भी शामिल हैं। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पटवारी व कानूनगो ने लोनिवि व एनएच की सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण की सूची प्रशासन को सौंपी है। एक माह की मशक्कत के बाद राजस्व विभाग ने सूची तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed