फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   52 Gold By Bageshwar Team

Bageshwar News: 52 स्वर्ण पदक जीतकर बागेश्वर की टीम बनी विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
52 Gold By Bageshwar Team
बागेश्वर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर ने एक बार फिर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। जिले के खिलाड़ियों ने नौ रजत और पांच कांस्य पदक भी जीते। जिले की टीम पछले 13 साल से इस प्रतियोगिता की विजेता रही है।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के अलावा पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा की टीमों से करीब 200 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। पिथौरागढ़ की टीम ने 11 स्वर्ण, 21 रजत और आठ कांस्य पदक के साथ दूसरा और ऊधमसिंह नगर की टीम ने दो स्वर्ण, सात रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विजेता और उप विजेताओं को मेडल प्रदान किए। वहां पर सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक कमलेेश तिवारी, मदन मोहन जोशी, बसंत बल्लभ पांडेय, अव्वल सिंह तोपाल, प्रताप सिंह डसीला, अनिल कार्की, प्रेम सिंह हरड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed