फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   52 complaints filed in legal awareness camp

विधिक जागरूकता शिविर में 52 शिकायतें दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
52 complaints filed in legal awareness camp
कांडा के चंतोला में विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करतीं सिविल जज सीनियर डिवीजन त्रिचा रावत। स? - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। कांडा के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चंतोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए शिविर में 21 विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न गांवों से आए लोगों ने पानी, सिंचाई, सड़क, मुआवजा आदि से जुड़ी 52 शिकायतें दर्ज कराईं। विभागों ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में सिविल जज सीनियर डिविजन और विधिक प्राधिकरण सचिव त्रिचा रावत मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं से घरेलू हिंसा का विरोध करने के लिए कहा। लोगों को महिला अपराध, साइबर अपराध, पॉक्सो आदि कानूनों की जानकारी दी। शिविर में पीएलवी पंकज डसीला, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, ग्राम प्रधान दीपा देवी, सीओ हेम पंत, थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मृगेश चौधरी, पीएलवी भगवत सिंह रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed