{"_id":"5a847d894f1c1ba32a8b76b8","slug":"51518632329-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर मृतक युवक के परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर मृतक युवक के परिजनों का प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिछले माह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की पत्नी द्वारा तहरीर सौंपने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। इससे नाराज मृतक युवक के परिजनों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक युवक की पत्नी और बच्चों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम और एसपी से गुहार लगाई।
मालूम हो कि 15 जनवरी को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उत्तरायणी मेला देखने बागेश्वर आए दुगनाकुरी तहसील के सिरालागांव निवासी खुशाल राम लापता हो गया था। 16 फरवरी को तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर 17 फरवरी को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी दिन द्वारसौं के पास नदी किनारे खुशाल राम का शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक युवक की पत्नी रेखा देवी ने 30 जनवरी को एसपी को पत्र सौंपकर गांव के ही एक व्यक्ति पर पति की हत्या करने का संदेह जताया था। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तहरीर सौंपने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद मृतक की पत्नी रेखा देवी और तीन बच्चों ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार से भी मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। मृतक की पत्नी और बच्चों के अनुसार हत्यारोपी उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने की धमकी दे रहा है।