फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छता किट बांटी

10 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छता किट बांटी

Tue, 10 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
10 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छता किट बांटी
बागेश्वर। डीएम रंजना ने आंगनबाड़ी केंद्र नदीगांव में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छता किट बांटे। जिले में कुल 884 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता किट वितरित किए जाने हैं। इनमें से 684 किट स्वजल की ओर से जबकि 150 किट डीएम की ओर से निजी खर्च पर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वच्छता किट प्रदान करते हुए डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने, हर सप्ताह बच्चों के नाखून काटने और बीमारी से बचाने के लिए हाथ धुलाने की आदत डालने को कहा। उन्होंने कहा कि समय से टीकाकरण, पोषण दिवस पर वजन करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गैस संयोजन दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र नदीगांव, घटबगड़, वाल्मीकि कॉलोनी, नई बस्ती प्रथम व द्वितीय, ज्वालादेवी, ठाकुरद्वारा वार्ड प्रथम व द्वितीय, दुग बाजार और चौरासी केंद्र को स्वच्छता किट प्रदान की। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, प्रधान नदीगांव पंकज टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी, स्वजल के प्रतिनिधि गिरिजा शंकर भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed