{"_id":"59d11e7f4f1c1baa538b528f","slug":"51506877055-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया है, जिसका शुभारंभ विधायक चंदन राम दास ने विकास भवन से किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल की निगरानी में सफाई अभियान चलाया गया।
रविवार को विकास भवन, कलक्ट्रेट, ब्लॉक कार्यालय, जिला अस्पताल, कांडा रोड, एआरअीओ आफिस, जीआइसी, लोक निर्माण विभाग, डायट, सरयू-गोमती संगम, हाइडिल, जल संस्थान, डिग्री कालेज सहित सभी विभागों के कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नोडल अधिकारी की मौजूदगी में सफाई की। उधर ब्लॉक कपकोट कैंप कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पीआरडी जवानों ने ब्लॉक कमांडर कुंदन राम के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर के चारों तरफ उगी घास और कूड़ा साफ किया। सफाई अभियान में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से हरीश राम, धनी राम, गोकुल सिंह, हिम्मत राम, जगत राम ,हयात राम, गोविंद राम, बल राम, मोहन राम, रमेश प्रसाद आदि थे।