{"_id":"59cd2be34f1c1bec538b4e08","slug":"51506618339-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छता जलाते समय मशाल गिरने से नेपाली झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छता जलाते समय मशाल गिरने से नेपाली झुलसा
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के जोशीगांव में पेड़ पर चढ़कर ततैयों के छत्ते को जलाते समय मशाल गिरने से एक नेपाली झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूल रूप से नेपाल निवासी अमर ठाकुर (62) जोशीगांव में रहता है। गांव में एक पेड़ पर ततैयों ने बड़ा छत्ता बना लिया था। ततैयों के बार-बार हमला करने से ग्रामीण दहशत में थे। ग्रामीणों के कहने पर बुधवार की रात अमर ठाकुर ने छत्ते को जलाने के लिए मशाल बनाई और कंबल ओढ़कर पेड़ पर चढ़ गया।
छत्ते को जलाने के दौरान जलती हुई मशाल उसी पर गिर गई। कंबल में लिपटा होने के कारण उसका सिर और हाथ-पैर झुलस गए। बमुश्किल उसे पेड़ से उतारकर ग्रामीण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।