{"_id":"59986d364f1c1bcc618b464c","slug":"51503161654-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी-भतेड़िया सहित जिले की चार सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी-भतेड़िया सहित जिले की चार सड़कें बंद
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से भूस्खलन के कारण बंद हुई चार सड़कें अभी तक नहीं खुल पाई हैं। सड़कों के बंद होने से हजारों की आबादी परेशान है। सर्वाधिक दिक्कतें कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग के बंद होने से हो रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पिछले दिनों बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से कौसानी-भतेड़िया सड़क में करीब 20 मीटर लंबाई तक सड़क धंस गई थी। इस सड़क को बंद हुए एक माह का समय बीत चुका है। अभी तक क्षतिग्रस्त सड़क का सुधार नहीं हो पाया है। पांच गांवों के लोग एक माह से पैदल ही आवाजाही करने को विवश हैं।
खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान भी पीठ पर ढोना पड़ रहा है। इसके अलावा कपकोट-कर्मी, मुनार बैंड-सूपी, द्यांगण-कठायतबाड़ा-आरे बाइपास सहित चार सड़कें भी बंद हैं। कपकोट-पोथिंग सड़क में भगवती मंदिर से आगे हालात बेहद खराब हैं।
विज्ञापन
कई स्थानों पर सड़क बह गई है, जबकि कुछ जगहों पर भारी मात्रा में मलबा जमा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सभी बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। इधर, शनिवार की शाम को बागेश्वर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है।