फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   50 meters of Dharamghar-Majkhet road shed, cracks in the ground, five houses damaged

धरमघर-माजखेत सड़क का 50 मीटर हिस्सा बहा, जमीन में पड़ी दरार, पांच मकान क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 meters of Dharamghar-Majkhet road shed, cracks in the ground, five houses damaged
धरमघर के माजखेत में जमीन पर आई दरार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/धरमघर। लगातार हुई बारिश से धरमघर-चुचेर-माजखेत सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा बह गया है। जमीन पर लंबी दरार आ गई है। बारिश से जिले में पांच मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बृहस्पतिवार को मलबा आने से बागेश्वर जिले की आठ सड़कें बंद रहीं। सड़क बंद होने से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

धरमघर-माजखेत सड़क दरक गई है। सड़क के साथ ही उससे लगा बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आया है। जमीन में लंबी दरार आने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर वाहन संचालन लायक जगह नहीं बची है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के कौसानी गांव में नैन राम पुत्र मोती राम, इसी गांव में जोगा राम पुत्र रतन राम, बिमौला निवासी तुलसी देवी पत्नी भूपाल राम और गलई निवासी मालती देवी पत्नी गिरीश राम का आवासीय भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट तहसील के चचई गांव में गोपाल राम पुत्र पनी राम का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रभावितों को आर्थिक मदद देेने के लिए राजस्व विभाग रिपोर्ट तैयार कर रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में भयूं-गुलेर, कमेड़ीदेवी-भैंसूड़ी, कंधार-लोहागड़ी, कपकोट-कर्मी, बघर, रिखाड़ी-वाछम, बदियाकोट सड़क भारी मलबा आने से बंद हो गई है। सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने खोली कौसानी-बैजनाथ सड़क
कौसानी। बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान कौसानी-गरुड़-बैजनाथ सड़क पर मलबा और पेड़ गिर गए। यातायात बंद होने की सूचना पर एसआई प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने पेड़ काटकर और बोल्डर व मलबा हटाकर करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसमिला में कई मकान खतरे की जद में आए
बागेश्वर। कपकोट के किसमिला क्षेत्र में सड़क कटान के कारण कई मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किसमिला, कनौली, पलनाधूरा, मुसियासेंण, खेती, छीड़िया क्षेत्र के दौरे से लौटने के बाद बताया कि आपदा से क्षेत्र के कई मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। किसमिला में सड़क कटान की वजह से मकान खतरे में हैं। बताया कि इन इलाकों के लोगों को प्रशासन और सरकार की ओर से किसी तरह की मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed