{"_id":"65bd3d84b7607c8e0c007697","slug":"48-hours-more-than-40village-sufferers-electricity-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104052-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा और दुग नाकुरी में 48 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा और दुग नाकुरी में 48 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हुई बिजली
Sat, 03 Feb 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
40 से अधिक गांव हुए प्रभावित, लाइन में पेड़ गिरने से आई समस्या
बागेश्वर। सर्दियों में मौसम की पहली बारिश और बर्फबारी में ही कांडा और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लगातार दूसरी रात क्षेत्र की बिजली गुल रही। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
बृहस्पतिवार की शाम के समय कांडा और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के अधिकतर गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूर्व बुधवार की रात भी बत्ती गुल थी। दूसरे दिन आपूर्ति सुचारू की गई थी लेकिन शाम से फिर बिजली गुल हो गई। शुक्रवार सुबह से कर्मचारी लाइन की मरम्मत में जुटे। दोपहर में कुछ समय के लिए आपूर्ति सुचारू हुई, लेकिन फिर बिजली गुल हो गई। बार-बार बिजली गुल होने से क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इधर, एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि कांडा में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। जिनको जोड़कर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।