फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   45 villages of Bageshwar lost electricity for two hours

बागेश्वर के 45 गांवों में दो घंटे गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
45 villages of Bageshwar lost electricity for two hours
बागेश्वर। बारिश के कारण बिजली लाइन में विस्फोट से मंगलवार शाम 45 गांवों की बिजली दो घंटे तक बाधित रही। नगर क्षेत्र में भी फॉल्ट की वजह से एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 7 बजे बिजली लाइन के पिन इंसुलेटर में विस्फोट हो गया। जिससे रवाईखाल, लेटी, जौलकांडे, बोरगांव, अमसरकोट, फल्यांटी, डोबा, धारी, चौहना, सिम्मी, नरगोल, गिरेछीना, चामी क्वैराली, बहुली, रतबे, सात, डूंगर गांव, बमराडी, मजबे समेत 45 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि करीब नौ बजे बिजली सुचारू कर दी थी। इधर, जिला मुख्यालय के ठाकुरद्वारा में बिजली लाइन में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे फॉल्ट आने से नगर क्षेत्र की बिजली एक घंटे तक गुल रही। मंगलवार रात करीब नौ बजे भट्ट कालोनी में पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे पीडब्ल्यूडी क्षेत्र, विकासखंड और वन कार्यालय क्षेत्र में बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

पेड़ों की छंटनी के चलते 40 गांवों में 10 घंटे बिजली कटौती
बागेश्वर। नाचनी-शामा 33 केवी लाइन के बीच आने वाले पेड़ों की छंटनी का कार्य किया जा रहा है। इस कारण बुधवार सुबह नौ बजे शामा, बडेत, हरसिंगा बगड़, ऊलानी धार, शामा डाना, लीती, शामा रिठकुला, सतगढ़, घुघुती घोल, हमटी, कापडी, रातिर केटी, मल्खादुंगर्चा, रिठकुला, सतगढ़, गोगीना, कीमू, भनार समेत 40 गांवों की बिजली काट दी गई। शाम छह बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed