{"_id":"589f4ff04f1c1b905237cd08","slug":"45-families-facing-water-crisis-nagknyal-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंकट से जूझ रहे तल्ला नागकन्याल के 45 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंकट से जूझ रहे तल्ला नागकन्याल के 45 परिवार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जल संस्थान की अनदेखी के कारण तल्ला नागकन्याल गांव के 45 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। फिल्टर की सफाई नहीं होने से स्रोत में ही पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण पुराने नौले-धारों से पेयजल जुटाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। कांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससोला के तल्ला नागकन्याल गांव में 45 परिवार रहते हैं। इस गांव के लिए आठ साल पूर्व जल निगम ने सिटोली तोक से पेयजल योजना का निर्माण किया था। लेकिन अब स्रोत के फिल्टर की सफाई नहीं होने से नल सूखे पड़े हैं जबकि पानी स्रोत में ही बह रहा है। नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को पुराने नौले धारों से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। ग्राम प्रधान पुष्पा कांडपाल ने बताया कि कई बार जल संस्थान को पेयजल संकट की जानकारी दी जा चुकी है। अभी तक जल स्रोत की सफाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि यदि शीघ्र स्रोत की सफाई नहीं की गई तो गर्मियों में ग्रामीणों को जबरदस्त जल संकट से जूझना पड़ सकता है। उन्होंने जल संस्थान के ईई से शीघ्र जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है।