{"_id":"5703efc74f1c1bd233c810f3","slug":"43-crores-to-improve-roads-will-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 करोड़ रुपये से होगा कपकोट की सड़कों का सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 करोड़ रुपये से होगा कपकोट की सड़कों का सुधार
ब्यूरो, अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट क्षेत्र की सड़कों के लिए धन की स्वीकृति मिल गई है। क्षेत्र की एक सड़क के विस्तार के साथ ही चार सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण पर 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों के सुधार के लिए धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्र की जनता में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने देहरादून से फोन पर बताया कि 11 किमी लीली-गैनाड़ सड़क के लिए 7.33 करोड़, 19 किमी लंबी हरसीला-पुड़कुनी सड़क के लिए 13.22 करोड़, 16 किमी लंबी सामा-नौकोड़ी सड़क के लिए 10.43 करोड़ और 18 किमी लंबी धरमघर-मझखेत सड़क में तीन किमी का विस्तार सहित सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 12.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
मालूम हो कि क्षेत्र की इन सड़कों में डामरीकरण नहीं होने से वाहनों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धनराशि स्वीकृत होने से इन सड़कों का सुधार करने के साथ ही डामरीकरण और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन