{"_id":"5ccdea46bdec2207532a4d6d","slug":"41556998726-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी, डीएम को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी, डीएम को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। दवा खरीदने आई महिला से अभद्रता करने के मामले में सीएमओ ने जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। अब प्रशासन रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन फैसला लेगा।
त्यूनरा निवासी महिला माया नयाल ने महिला आयोग, केंद्रीय औषधि नियंत्रक और जनपद स्तर अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि वह 13 मार्च को उपचार के लिए जिला अस्पताल गई थी। जहां चिकित्सक ने बाहर से कुछ दवाइयां लिखी थीं। इस पर वह एक मेडिकल स्टोर में गई थी जहां उन्होंने कुछ दवाइयां खरीदी। उस मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाइयां नहीं मिली। इस पर वह दूसरे मेडिकल स्टोर में गई। आरोप है कि स्टोर संचालक ने उसका पर्चा बाहर भेज दिया और दवा देने से इंकार कर दिया। इधर सीएमओ ने इस मामले की जांच ड्रग इंस्पेक्टर को सौंपी थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो केमिस्ट का लाइसेंस एक हफ्ते के लिए रद्द करने की संस्तुति की है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीएमओ ने रिपोर्ट के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी है। अब रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन फैसला लेगा। सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रशासन को दी है, अब प्रशासन ही फैसला लेगा।