{"_id":"5babce0d867a552c9418b3ad","slug":"41537986061-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातीगांव-देवतोली सड़क कीचड़ में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातीगांव-देवतोली सड़क कीचड़ में तब्दील
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। खातीगांव-देवतोली सड़क का डामरीकरण न होने से वह हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हो जा रही है। इस मार्ग पर लोगों को वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकालने पड़ रहे हैं। सड़क की दशा न सुधरने से गांव में जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। सड़क पर दुर्घटना की आशंका अलग से बनी हुई है।
खातीगांव-देवतोली सड़क पर डामरीकरण न होने से इसकी हालत काफी खराब बनी हुई है। हल्की बारिश में ही यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। बुधवार सुबह कांडा की ओर आ रही एक निजी कार और राशन से भरी पिकप सड़क पर फंस गई। आसपास के लोगों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से इसे कीचड़ से बाहर निकाला। नरगोली, चंतोला और ठांगा गांव को इसी सड़क से होकर खाद्यान्न जाता है।
ग्राम प्रधान राम लाल दास, अनिल रौतेला, सतीश उप्रेती और राजेंद्र राम आदि ने शासन और लोनिवि से सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण कराने की मांग की है। लोनिवि बागेश्वर जेई चंचल कोरंगा ने बताया कि सड़क के सोलिंग और डामरीकरण का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है।