{"_id":"5b9aa7b1867a557ffd368af4","slug":"41536862129-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर नदी में बहा ग्रामीण, खोज में जुटी एसडीआरएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर नदी में बहा ग्रामीण, खोज में जुटी एसडीआरएफ की टीम
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के अंतर्गत मल्ला दानपुर क्षेत्र से एक ग्रामीण के पिंडर नदी में बह जाने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने खोज का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने चमोली प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।
कपकोट थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने बताया कि गुरुवार की सायं किसी ग्रामीण ने बागेश्वर जिला मुख्यालय में जानकारी दी कि मल्ला दानपुर क्षेत्र से एक ग्रामीण जंगल गया हुआ था। पैर फिसलकर गिर जाने से वह उफनती पिंडर नदी में गिर गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा है। ग्रामीण की खोज का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन को ग्रामीण के बारे में कोई सूचना नहीं है। पिंडर नदी चमोली की तरफ बहती है। प्रशासन ने चमोली प्रशासन को भी सूचित किया है।