फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वाले से 2500 वसूले

सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वाले से 2500 वसूले

Fri, 16 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वाले से 2500 वसूले
बागेश्वर। सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने पर तहसील प्रशासन ने व्यक्ति का चालान काट दिया। व्यक्ति से जुर्माने के तौर पर 2,500 रुपये वसूले गए। प्रशासन सफाई को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रखेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ एसएसएस पांगती और एसडीएम एसएस राणा ने सैंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर काफी मात्रा में कूड़ा करकट पड़ा मिला। एसडीएम के निर्देश पर सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने पर पुनीत से 2,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने बताया कि उत्तराखंड कूड़ा फेंकना और थूकना अधिनियम के तहत प्लास्टिक कूड़ा फेंकना, पॉलीथिन का प्रयोग करना, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों में थूकना प्रतिबंधित है। समय-समय पर नगर के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति कूड़ा करकट फेंकता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed