{"_id":"5a8715794f1c1ba5268ba741","slug":"41518802297-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअरों ने रिठाड़ गांव में खोद डाले सब्जियों के खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअरों ने रिठाड़ गांव में खोद डाले सब्जियों के खेत
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ तहसील के रिठाड़ गांव में जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। सुअरों ने सब्जियों के खेत तहस-नहस कर दिए हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
सुअरों ने रिठाड़ गांव के मोहन सिंह की दो नाली जमीन में बोई गई सब्जियों को पूरी तरह से खोद दिया। मोहन सिंह ने बताया कि खेत में आलू, पालक, धनिया आदि उगा था। सुअरों का झुंड पूरी सब्जियों को नष्ट कर गया। खेत में बोई गई गडेरी भी पूरी तरह से खोदकर नष्ट कर दी। इससे 25 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार अब उनके पास गडेरी का बीज तक नहीं है। इधर, किसान संगठन के सचिव अर्जुन राणा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि शासन और वन विभाग स्तर से खेती की सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इससे खेतीबाड़ी पर निर्भर किसान परेशान हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।