फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए कमर कसें : शर्मा

कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए कमर कसें : शर्मा

Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए कमर कसें : शर्मा
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी कैलाश शर्मा के पहली बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के नव गठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


शर्मा ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में पार्टी की भारी जीत के लिए घर-घर जाने का आह्वान किया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


वहां जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा आर्या, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली, इंद्र सिंह फर्स्वाण, महेश खेतवाल, दयाल कांडपाल, प्रकाश साह, कलावती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed