{"_id":"59cd2bdf4f1c1b6d548b4d0a","slug":"41506618335-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने भराड़ी बाजार में घोष के साथ पथ संचलन किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में मुख्य वक्ता जिला विद्यार्थी प्रमुख राजेंद्र धामी ने कहा कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। उनकी अराधना से बड़े-बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। संगठन भी एक शक्ति की तरह ही है। इसकी मजबूती से हर कठिन काम आसान हो जाते हैं।
कार्यकर्ता सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी में जमा हुए। वहां से वह संघ के कार्यवाह कृष्णवर्धन जोशी के नेतृत्व में घोष के साथ भराड़ी बाजार होते हुए पुन: शिशु मंदिर पहुंचे। गोष्ठी में कार्यवाह जोशी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।
यह पर्व नई ऊर्जा और शक्ति देने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के साथ ही सामाजिक समरसता और एकता के लिए काम करने को कहा। पथ संचलन में ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, भगवत कोरंगा, लछम राम, बब्लू ऐठानी आदि शामिल थे।