{"_id":"59a2fb264f1c1b6c768b47b3","slug":"41503853350-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में भाग लेने 35 ऊर्जा कर्मचारी देहरादून रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में भाग लेने 35 ऊर्जा कर्मचारी देहरादून रवाना
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। समस्याओं का समाधान नहीं होने से उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के कर्मचारियों में नाराजगी है। यहां के 35 कर्मचारी सोमवार को देहरादून में प्रस्तावित रैली में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, टीजी संवर्ग के कार्मिकों की पदोन्नति अवर अभियंता पदों पर करने, अन्य विभागों की तरह ऊर्जा कार्मिकों को भी ईपीएफ के स्थान पर जीपीएफ सुविधा का लाभ देने, समयबद्ध वेतनमान पूर्व की तरह देने, 2600 ग्रेड वेतन को उच्चीकृत करते हुए तीन हजार करने की मांग को लेकर ऊर्जा कर्मी आंदोलित हैं।
केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 21 अगस्त से बागेश्वर के सभी उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके बाद भी उनकी मांगों की सुनवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। रविवार को संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र साही के नेतृत्व में कर्मचारी रमेश मेहता, देवेंद्र सिंह, मदन जोशी, आनंद सिंह, दिनेश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, सुरेश उपाध्याय आदि थे।