फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   4 kilowatt 15 projects declines

उरेडा के चार किलोवाट के 15 प्रोजेक्ट ठप 

Fri, 13 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 13 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
उरेडा ने 15 लोगों के घरों की छत पर लगाए गए चार किलोवाट के प्रोजेक्टों से बिजली का उत्पादन नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष है। नाराज लोगों ने शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर पहुंचीं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि उरेडा ने 15 लोगों के घरों की छत पर चार किलोवाट के प्रोजेक्ट लगाए थे।
विज्ञापन


तीन लाख रुपये की लागत के इस प्रोजेक्ट में 80 प्रतिशत धन केंद्र और 10 प्रतिशत बजट राज्य सरकार का लगना था जबकि 10 प्रतिशत यानी 30 हजार रुपये प्रति उपभोक्ताओं से जमा कराए गए थे। उपभोक्ताओं को बताया गया था कि हर रोज उत्पादित चार किलोवाट बिजली ग्रिड से जोड़कर यूपीसीएल उसे खरीदकर उत्पादक को भुगतान करेगी। लेकिन, उरेडा की उदासीनता के कारण प्रोजेक्ट आज तक काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यमंत्री से समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए डीएम को निर्देशित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डा. प्रताप गढ़िया, अर्जुन बनकोटी, रतन सिंह परिहार, त्रिलोक सिंह गढ़िया, हिमांशु सिंह और रतन सिंह परिहार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed