फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   38 complaints were registered in the public court.

Bageshwar News: जनता दरबार में दर्ज हुई 38 शिकायतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
38 complaints were registered in the public court.
बागेश्वर। डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आपदा, पेंशन, बिजली, पानी और राजस्व से जुड़ी कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया और शेष शिकायतों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम पांडेय ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया कि उनका दायित्व केवल पत्राचार करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि काम धरातल पर दिखे और जनता को उसका वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने सभी विभागों को सीएम की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले की सड़कों को अनिवार्य रूप से गड्ढामुक्त रखने और निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने सीईओ को संवेदनशील मार्गों, पुलिया और झूलापुलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए जहां से बच्चों को गुजरना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने नगर क्षेत्र में बंदरों की धमक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका को वन विभाग के साथ मिलकर प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए डीएम ने कम कॉलिंग प्रतिशत पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संपर्क की दर 70 प्रतिशत से अधिक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed