फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   36 of CM's 58 announcements in Bageshwar completed

बागेश्वर में सीएम की 58 घोषणाओं में से 36 पूरीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
36 of CM's 58 announcements in Bageshwar completed
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत।
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को बागेश्वर जिले से जुड़ी अपनी घोषणाओं की समीक्षा की। सामने आया कि मुख्यमंत्री की 58 घोषणाओं में से 36 घोषणाएं पूरी हो गई हैं और 22 अभी पूरी होना बाकी हैं। उन्होंने अपूर्ण घोषणाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए घोषणाओं की समीक्षा करते मुख्यमंत्री ने डीएम विनीत कुमार घोषणाओं को पूरा करने में तजी लाने के लिए कहा और 15 दिनों में प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2017 से जनवरी 2021 तक 58 घोषणाएं की हैं। इनमें से 36 पूरी हो गई हैं। दो घोषणाएं जिला स्तर पर और 20 घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट के द्वाली में 60 मीटर स्पान झूलापुल, सोराग से सुंदर ढ़ुंगा तक नए ट्रैकिंग रूट की घोषणा पूरी हो चुकी है। बिलौना, कालापैरकापडी, मन्यूड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना, विभिन्न सड़क मार्गों का नव निर्माण, डामरीकरण, पेयजल योजनाओं से संबंधित घोषणाएं पूरी हो गई हैं। बागनाथ मंदिर में धर्मशाला, बैजनाथ मंदिर में संग्रहालय निर्माण की घोषणा पूरी हो चुकी है। नगरपालिका क्षेत्र में सीवर लाइन का निर्माण कार्य किया जाना है। पेयजल निगम सीवर लाइन के लिए विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed